![]()
गुरुनानक देव की जयंती पर 24 नवंबर 2026 को पाकिस्तान के ननकाना साहिब में एक कार्यक्रम होगा। इसमें भारत से 3000 श्रद्धालु जाएंगे। झारखंड से 13 लोगों का जत्था भी पाकिस्तान जाएगा। झारखंड से कुल 16 लोगों का चयन हुआ था, लेकिन 13 श्रद्धालु ही यात्रा पर जाएंगे। इनमें कोडरमा जिले के छह श्रद्धालु शामिल हैं। झुमरीतिलैया के संजू सिंह लांबा को झारखंड के जत्थे का प्रभारी बनाया गया है। कोडरमा से राज सिंह लांबा, कवलजीत कौर, हरजीत सिंह सलूजा, भूपेंद्र छाबड़ा, हरमीत छाबड़ा और नरेंद्र कौर शामिल हैं। चतरा के हंटरगंज से अमरजीत सिंह और समरजीत सिंह जाएंगे। धनबाद से भजन सिंह, मनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, कुलजीत सिंह और चंद्रपुरा से रुमा सिंह, शैलेंद्र सिंह भी यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सीआईडी जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जत्था 20 नवंबर को अमृतसर के लिए रवाना होगा। वहां से 22 नवंबर को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश कर श्रद्धालु ननकाना साहिब पहुंचेंगे और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में शामिल होंगे। जत्थे के प्रभारी संजू सिंह लांबा इससे पहले भी चार बार पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों की यात्रा कर चुके हैं। गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान पर आयोजित होने वाले इस पावन समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
गुरुनानक जयंती पर झारखंड के 13 श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे:कोडरमा के छह श्रद्धालु भी शामिल होंगे, संजू सिंह लांबा बने प्रभारी
