![]()
गुमला पुलिस ने उग्रवादी संगठन PLFI के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकुरा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
.
पुलिस को सूचना मिली थी कि PLFI सदस्य बोंगादा गांव में घटना की योजना बना रहे थे। बसिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर मरांडी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई कर विश्राम कोंगाड़ी, अमर सुरिन, एतवा कोंगाड़ी उर्फ एतवा मास्टर और अपित तोपनो उर्फ बेंदा को पकड़ा।
PLFI के छह प्रतिबंधित पर्चे और चार मोबाइल फोन शामिल
बरामद सामान में एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, एक देशी बंदूक, एक देशी कट्टा, सात कारतूस, एक खोखा, PLFI के छह प्रतिबंधित पर्चे और चार मोबाइल फोन शामिल हैं।
एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी का गुमला, खूंटी और सिमडेगा मुख्य कार्यक्षेत्र है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। विश्राम आठ साल से संगठन से जुड़ा है और लेवी वसूलने व संगठन विस्तार में सक्रिय था।
