Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:दो साथी गंभीर रूप से घायल, नूरसराय से लौटने के दौरान जमुनापुर के समीप अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर


नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनापुर के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर गांव निवासी कुबेर पासवान के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में उसी गांव के सत्येंद्र पासवान का पुत्र (22) सूरज कुमार और वंदे पासवान का पुत्र (30) मनीष कुमार शामिल हैं। नूरसराय से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर नूरसराय की ओर से अपने गांव साठोपुर लौट रहे थे। इसी क्रम में जमुनापुर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सूरज और मनीष को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के बाद रेफर कर दिया गया। अस्पताल परिसर में मची चीख-पुकार, नशे की भी चर्चा हादसे की खबर जैसे ही साठोपुर गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में सदर अस्पताल पहुंचे। शव और लहूलुहान युवकों को देख परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं इलाके में यह चर्चा भी जोरों पर है कि क्षेत्र में फैले ब्राउन शुगर के नशे के प्रभाव के कारण यह हादसा हुआ और तीनों दोस्त नशा करने के बाद वापस लौट रहे थे, हालांकि पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। वाहन की पहचान में जुटी पुलिस नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। घायलों का इलाज जारी है और उनके फर्द बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles