लियोनेल एडवर्ड बंगाली बॉयज हाई स्कूल (बांग्ला स्कूल) के पूर्व छात्र संघ की ओर से गुरुवार को सर्कुलर रोड स्थित केसी रॉय मेमोरियल चैरिटेबल हॉस्पिटल परिसर में निःशुल्क कान, नाक और गला (ईएनटी) चिकित्सा शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चले शिविर में रांची के विभिन्न इलाकों से आए 50 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया। शिविर का नेतृत्व नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉ. आशीष कुमार लाहिड़ी और केसी रॉय मेमोरियल चैरिटेबल हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आरके पांडे ने किया।”

