Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Weather Alert | Ranchi Rain Storm Forecast 2026

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के बीच झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की

.

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के बीच 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के बीच 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान है।

रांची समेत राज्य के 16 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 30 अक्टूबर तक बारिश का प्रभाव बने रहने की संभावना है। इसके कारण तापमान में गिरावट और रात में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है सिस्टम

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके 24 अक्टूबर तक डिप्रेशन और 25 अक्टूबर तक डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 26 अक्टूबर की सुबह तक यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

26 अक्टूबर की सुबह तक यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

26 अक्टूबर की सुबह तक यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ झारखंड में इसका प्रभाव बढ़ेगा। 27 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दक्षिण-पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अगले दिन से इसका असर राज्य के बड़े हिस्से में दिखाई देने की संभावना है।

तेज हवा और वज्रपात से बढ़ेगी परेशानी

28 और 29 अक्टूबर को बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को भी मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

मौसम में बदलाव के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लगातार बारिश होने पर निचले इलाकों में पानी जमा होने और आवागमन में परेशानी की आशंका भी रहेगी। हालांकि, वास्तविक स्थिति चक्रवाती सिस्टम की दिशा, गति और तीव्रता पर निर्भर करेगी।

31 अक्टूबर से मौसम साफ होने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, चक्रवाती सिस्टम के आगे बढ़ने और कमजोर पड़ने के बाद 31 अक्टूबर तथा एक नवंबर से झारखंड में मौसम धीरे-धीरे साफ हो सकता है। इस बीच बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे की तुलना में 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 28 डिग्री पर पहुंच गया।

जबकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रात में ठंड का एहसास बढ़ा है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट होने पर सुबह और रात की ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल 27 से 30 अक्टूबर के बीच मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles