![]()
रामगढ़ शहर में शनिवार को छावनी परिषद ने आठ स्मारकों का अनावरण किया गया। इस दौरान जन चेतना अभियान और कई विकास कार्यों का उद्घाटन भी हुआ। अनावरण किए गए स्मारकों में कारगिल विजय स्मारक, डांडी यात्रा स्मारक, नवीनकृत सुभाष चौक, सूर्य नमस्कार प्रतिमा और अशोक स्तंभ शामिल हैं। फुटबॉल मैदान के पास 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और रामगढ़ विधायक ममता देवी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। जन चेतना अभियान की शुरुआत सुभाष चंद्र बोस क्रीड़ास्थल से हुई, जहां ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें बेकार सामग्री के रचनात्मक उपयोग को दिखाया गया।
रामगढ़ में 8 स्मारकों का अनावरण:कारगिल विजय स्मारक, डांडी यात्रा स्मारक शामिल, 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया
