Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

केरेडारी गोलीकांड का खुलासा:दो घायल समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक योजना के बनाते वक्त चली थी गोली; दिया था झूठा बयान


हजारीबाग पुलिस ने केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार गांव में हुई गोलीबारी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो घायल युवकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, फायरिंग का वीडियो और दो मोटरसाइकिलें मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 की रात पगार गांव में कुछ युवक आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे। इसी दौरान सचिन कुमार महतो ने अवैध हथियार से फायरिंग की। बाद में रूपलाल महतो हथियार से छेड़छाड़ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली रूपलाल की बाईं हथेली और रमेश कुमार महतो के दाहिने जांघ में लगी। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती पूछताछ में घायलों ने अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली चलाने की कहानी बताई थी, लेकिन पुलिस जांच और मोबाइल वीडियो से सच्चाई सामने आई। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन कुमार महतो, अनोज कुमार महतो, शिवलाल कुमार महतो, रूपलाल महतो और रमेश कुमार महतो शामिल हैं। रूपलाल और रमेश गोली लगने से घायल हुए थे। इस मामले में केरेडारी थाना (पगार ओपी) कांड संख्या 122/26, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles