Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

27 अक्टूबर को खेल भवन में होगी मतगणना:दरभंगा में एमएलसी चुनाव की मतगणना की तैयारी तेज, कंट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण


दरभंगा:-बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को होगी। मतगणना को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने खेल भवन के बाहर बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कंट्रोल रूम में उपलब्ध व्यवस्थाओं, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति और कार्य संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना के दौरान सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और विभिन्न पदाधिकारियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मतगणना से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं के संचालन में मदद मिलेगी मतगणना के दौरान कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यहां से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के साथ ही मतगणना कार्य में लगे पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। इससे मतगणना से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं के संचालन में मदद मिलेगी। निरीक्षण के समय कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और संबंधित कर्मी मौजूद थे। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles