![]()
अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 मवेशियों को बरामद किया है। इनमें 10 बैल और एक गाय शामिल हैं। मवेशी कुआरी थाना क्षेत्र के शीशाबाड़ी गांव के पास मिले। टीम को मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने सभी मवेशियों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। नेपाल से मवेशी लाने की मिली थी सूचना 52वीं वाहिनी, SSB अररिया के कैंप कमांडर विश्वनाथ घोष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से मवेशियों का बड़ा झुंड भारतीय क्षेत्र में तस्करी के लिए ला रहे हैं। सूचना के आधार पर सीमा चौकी कुआरी के SSB जवानों और कुआरी थाना पुलिस की टीम ने शीशाबाड़ी गांव के आसपास गश्ती और जांच अभियान चलाया। इसी दौरान मवेशियों का झुंड मिला, लेकिन उनके साथ कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पूछताछ में नहीं मिली कोई जानकारी संयुक्त टीम ने आसपास के लोगों से मवेशियों के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद सभी 11 मवेशियों को जब्त कर कुआरी थाना पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। SSB और बिहार पुलिस के जवान रहे शामिल संयुक्त अभियान में SSB की ओर से सहायक उप निरीक्षक इंदर सिंह, मुख्य आरक्षी आलोक कुमार और आरक्षी रमेश कुमार शामिल रहे। वहीं, बिहार पुलिस की ओर से पीटीसी सुजीत कुमार, बीएचजी वीरेंद्र कुमार मंडल, बीएचजी जितेंद्र कुमार सिंह और महिला आरक्षी भारती कुमारी सहित अन्य जवान मौजूद थे। सीमा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई को अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।
नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 11 मवेशी जब्त:अररिया में SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; झुंड में 10 बैल और एक गाय मिली
