अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर 6 वर्षीय मासूम की मौत:मामा के घर जाते समय हादसा, सीवान के नवतन का मामला; चालक अरेस्ट

Date:


सीवान के नवतन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की जान चली गई। पिपरा नहर के समीप मामा के घर जा रहे बच्चे को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। प्रत्यक्षदर्शी बोले-ट्रैक्टर का चक्का बच्चे के ऊपर से गुजर गया मृतक की पहचान सुंदरपुर निवासी विंध्याचल यादव के छह वर्षीय पुत्र ऋषभ यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ऋषभ गुरुवार को अपने मामा के घर पिपरा जा रहा था। इसी दौरान पिपरा नहर के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर का चक्का बच्चे के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को चालक सहित पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने चालक को भागने नहीं दिया और तत्काल नवतन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नवतन थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और चालक को जब्त कर लिया है। मृतक के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बेलगाम वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp