Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष:नितिन नवीन बोले- राहुल गांधी विदेशी शक्तियों की टूलकिट, अराजकता फैलाना उनका उद्देश्य


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा-राहुल गांधी विदेशी शक्तियों के टूलकिट हैं। वे उनका औजार बन चुके हैं। देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाना उनका एकमात्र उद्देश्य बन चुका है। विदेशी शक्तियां भारत के विरोध में उनका इस्तेमाल कर रही हैं। देश में भारत विरोधी माहौल बनाने में वे लगे हुए हैं। झूठ पर झूठ बोल कर वे अफवाह फैला रहे हैं। नितिन ने कहा कि वर्तमान दौर में भारत का विकास न तो विदेशी शक्तियों को पच रहा है और न ही कांग्रेस को। वैश्विक अस्थिरता के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास को गति दी है। भारत के अंदर और बाहर की शक्तियां विकास की इस गति को रोकना चाहती हैं। इसलिए कांग्रेस इसमें उनका सहयोगी बनी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने में लगे हैं। ये लोग बांग्लादेश और नेपाल की तर्ज पर देश में रिजीम चेंज करने का सपना देख रहे हैं, जो असंभव है। कांग्रेस ने पारिवारिक नियमों के आधार पर देश चलाया नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की दुहाई देते फिरते हैं, पर उन्हें यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस ने पारिवारिक नियमों के आधार पर देश चलाया है। कांग्रेस ने अपने समय में संविधान को तार-तार किया है। कांग्रेस ने आपातकाल घोषित कर देश के नागरिकों का मौलिक अधिकार समाप्त किया था। जब उनके जी में आता है, राज्य की सरकारों को गिरा देते। वहां पर धारा 356 लगा देते हैं। ये राजनीतिक प्रस्ताव पास हुए

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles