![]()
भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय, नरसिंहगढ़ के प्लेटिनम जुबली समारोह के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने मिलकर एक अस्थायी समिति का गठन किया। यह समिति आगामी 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होने वाली अगली बैठक तक प्रभावी रहेगी। गठित अस्थायी समिति के अध्यक्ष विशाल चंद्र नामाता, उपाध्यक्ष अशोक कुमार महतो, सचिव विप्लव साव, सह-सचिव प्रताप चंद्र अधिकारी, कोषाध्यक्ष अंबिका दास तथा कार्यकारिणी सदस्यों में बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को रखा गया है। इस विशेष बैठक में विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र और विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उत्साह के साथ शामिल हुए। 1964 बैच के लखन लाल अग्रवाल इस बैठक के सबसे वरीय सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में समीर कुमार दास, अमिताभ रथ, संदीपन चक्रवर्ती, नंदन सिंह देव, डॉ. तपन कुमार गोराई, असित सेन, प्रताप सिंह सोलंकी, तन्मय सिंह सोलंकी, देवाशीष दे, सुजीत दे, राकेश दास, मुखिया बिलसी सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय, नटवर लाल अग्रवाल, रंजीत नामाता, श्रीमती प्रतिका धबल देब, कुर्बान अली, मुश्ताक अली, आशीष साव, पूरक नामाता आदि उपस्थित थे। विद्यालय के 75 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक उत्सव को भव्य रूप देने के लिए आगामी 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे एक और बैठक आयोजित की जाएगी।
प्लस टू उवि नरसिंहगढ़ के प्लेटिनम जुबली समिति के अध्यक्ष बने विशाल
