Monday, October 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

निःशुल्क स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर में 53 लोग हुए लाभान्वित

लोहरदगा|जिला सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल परिसर में रविवार को 228वें निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, श्रद्धासुमन अर्पित कर वंदे मातरम् तथा भारत माता के जयघोष के साथ किया। शिविर में कुल 53 जरूरतमंदों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट और ऑक्सीजन लेवल जैसी आवश्यक जांचें पूर्णतः निःशुल्क की गईं। मौके पर अतुल सर्राफ, रेखा अग्रवाल, अंजलि सर्राफ, हेमंत प्रजापति, सुखनाथ महतो, सत्यम सर्राफ, जुबली देवी, सूरज साहू, रेणु देवी, अनूप महतो, एसके मिश्रा, सच्चिदानंद अग्रवाल, विमला देवी, शिमला देवी, शिवकुमार भगत, तपेश्वर अग्रवाल, शांति देवी, विकास महतो, परदेसिया देवी, हरि उरांव, सत्यप्रकाश कुमार, शशि प्रकाश तिवारी, सोनी देवी, कौशल्या देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles