Monday, October 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार- मारपीट में घायल नाबालिग की मौत:दुर्गापूजा में अश्लील गाने को लेकर हुआ था विवाद; बचाने पहुंचे सौतेले भाई को भी पीटा


कटिहार के डूमर पंचायत में साउंड बॉक्स पर अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर हुए झगड़े में 16 साल के सुमित यादव की मौत हो गई। उसका सौतेला भाई संतोष यादव गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना 22 अक्टूबर की है, जबकि सुमित ने शनिवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भाई को बचाने पहुंचा तो सुमित को भी पीटा परिवार के लोगों के मुताबिक, दशहरे के मेले के दौरान वे घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस में तेज आवाज में अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि चार युवकों ने संतोष को पकड़कर अपने घर में ले जाकर पीटा। भाई को बचाने पहुंचे सुमित पर भी लाठी-डंडों और लोहे की छड़ से हमला किया गया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन दिन इलाज के बाद सुमित की मौत बेहोशी की हालत में सुमित और संतोष को समेली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। तीन दिन तक इलाज चलने के बाद सुमित की मौत हो गई। संतोष का इलाज अभी जारी है। चार नामजद लोगों पर केस दर्ज घटना के बाद पोठिया पुलिस ने सुमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles