![]()
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से सोमवार को टाटानगर-खातीपुरा एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। ट्रेन नंबर 08181 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, टाटानगर स्टेशन पर कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो, डीआरएम तरुण हुरिया, शहर के विधायक चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस ट्रेन के प्रस्तावित मार्ग में रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, डालटनगंज और गढ़वा रोड शामिल हैं। ट्रेन राजस्थान के जयपुर स्थित खातीपुरा स्टेशन तक पहुंचेगी। नई रेल सेवा से रांची समेत विभिन्न जिलों के यात्रियों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों तक आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने इस सेवा को संतरागाछी-खातीपुरा-संतरागाछी एक्सप्रेस से भी जोड़ा है। उद्घाटन समारोह से पहले रविवार को रेल एसपी अजीत कुमार ने टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था और लगेज स्कैनर मशीन की स्थिति देखी। रेल थाना प्रभारी और टाटानगर आरपीएफ प्रभारी को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश दिए। कुछ ट्रेनें रद्द, जबकि कई का आंशिक समापन
इधर, दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में अनुरक्षण एवं विकास कार्यों को लेकर 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण यात्री ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई का आंशिक समापन, मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारण किया गया है। यात्रा से पहले यात्री ट्रेनों के परिचालन की जानकारी रेलवे से अवश्य प्राप्त कर लें।
टाटानगर-खातीपुरा एक्सप्रेस का हुआ उद्घाटन:प्रस्तावित मार्ग में रांची, लोहरदगा समेत कई स्टेशन शामिल; आद्रा मंडल की कई ट्रेनें रद्द

