![]()
कटिहार के डंडखोरा स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय से 11 कंप्यूटर सेट चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सभी कंप्यूटर और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। चोरी की यह घटना 17 अक्टूबर 2026 की है। मामले में केस नंबर 157/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तकनीकी सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी सबूतों और जांच के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीएसपी विशाल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डंडखोरा थाना क्षेत्र के मो. इकबाल (27), नूरशीद राय उर्फ पलटन राय (30), रोहताज खान उर्फ MP (27) और क्रांति मंडल (31) के रूप में हुई है। 11 मॉनिटर और 11 सीपीयू बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 कंप्यूटर मॉनिटर, 11 सीपीयू, 4 कीबोर्ड, एक मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, नूरशीद राय और रोहताज खान के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
कटिहार में स्कूल से 11 कंप्यूटर सेट चोरी का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; सभी मॉनिटर-CPU बरामद, बाइक और 3 मोबाइल भी मिले
