![]()
हजारीबाग की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में अब डीएसपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी अनुसंधान करेंगे। सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अंडरटेकिंग देकर यह जानकारी दी। पहले मामले की जांच एसआई कर रहे थे। जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने जांच में तेजी लाने और अगली सुनवाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होगी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अनुष्का की मौत को संदिग्ध बताते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की गई। प्रार्थी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि घटना के तीन घंटे के भीतर मृतका का दो बार पोस्टमार्टम कराया गया था। इससे कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मृतका का पैर जमीन को छू रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे। -शेष पेज 13 पर पति की गिरफ्तारी के लिए रांची में कैंडल मार्च अनुष्का की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को रांची में कैंडल मार्च निकाला गया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाले गए इस मार्च में परिजन और झारखंड मानवाधिकार संघ के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
झारखंड हाईकोर्ट सख्त:वकील अनुष्का मौत मामले की जांच अब डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे
