Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गली-गली फैला नशे का कारोबार:ब्राउन शुगर मांगी तो तस्कर बोला… 600 रुपए दीजिए, अभी लाकर देते हैं


भास्कर ने खुफिया कैमरे में कैद की डील… राजधानी में नशे का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। हरमू फल मंडी से आगे नदी किनारे दिनदहाड़े ब्राउन शुगर बेची जा रही है। भास्कर रिपोर्टर खरीदार बनकर पहुंचा और ब्राउन शुगर मांगी तो तस्कर ने कहा- 600 रुपए दीजिए, अभी पुड़िया लाकर देते हैं। इसी दौरान महज 15 मिनट में सात ग्राहक पहुंचे। इनमें चार टुकटुक, दो स्कूटी और एक पैदल आया था। ग्राहक पैसे इकट्ठा कर एक युवक को नदी किनारे झाड़ियों में भेजते और वह पुड़िया लेकर लौट आता। पूरी गतिविधि भास्कर रिपोर्टर ने खुफिया कैमरे में कैद की है। नदी किनारे सुनसान सड़क के पास झाड़ियों में सप्लायर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। यहां ब्राउन शुगर की छोटी पुड़िया 600 से 1200 रुपए तक में उपलब्ध थी। वहीं, हरमू के आनंदपुरी चौक स्थित किराना दुकान में 50 और 100 रुपए की पुड़िया में गांजा बेचा जा रहा था। इसकी रिकॉर्डिंग भी खुफिया कैमरे में कैद की गई। हरमू फल मंडी के पास नदी किनारे झाड़ियों में बिक रही ब्राउन शुगर, 15 मिनट में 7 ग्राहक ने पुड़िया खरीदी
ब्राउन शुगर तस्कर से बातचीत 25 प्वाइंट वाला माल नहीं है, दूसरी जगह से दिला देंगे रिपोर्टर : पाउडर है क्या?
तस्कर : हां है ना, पैसा दीजिए लाकर दे रहे हैं।
रिपोर्टर: कितना देना होगा?
तस्कर : 600 रुपए।
रिपोर्टर : कौन सा माल है?
तस्कर : आपको कौन सा चाहिए, 25 प्वाइंट चाहिए क्या?
रिपोर्टर: हां वही चाहिए।
तस्कर : वो माल यहां नहीं है, आपको दूसरी जगह से दिलवा देंगे, लेकिन उसमें से थोड़ा हमको भी पिलाना होगा।
रिपोर्टर: रहने दीजिए, 600 रुपए वाला ही ले आइए।
तस्कर : लेकर आ रहे हैं। 600 से 1200 रुपए में ब्राउन शुगर की पुड़िया; 50 से 100 रु. में बिक रहा गांजा – गांजा बेच रहे दुकानदार से बात 50 रु. पुड़िया है गांजा
रिपोर्टर : कौन सा माल है?
दुकानदार : कौन सा चाहिए?
रिपोर्टर : बताओ कितना वाला है।
दुकानदार :100 और 50 रु. वाला है।
रिपोर्टर : और कौन-कौन सा माल है?
दुकानदार: और कोई नहीं, यही है।
रिपोर्टर : पाउडर भी है क्या?
दुकानदार: वो सब नहीं रखते हैं। नोट: बातचीत और खरीदारों का वीडियो भास्कर के पास है। रिपोर्टर ने कानूनी दायरे में रहते हुए सिर्फ बात की, कोई खरीदारी नहीं की। शहर के इन इलाकों में सप्लाई : विद्यानगर, हरमू, नदी ग्राउंड, फल मंडी, किशोरगंज, मछली चौक, धुर्वा, सिठियो, जगन्नाथपुर, हिनू, डोरंडा, इदरीश कॉलोनी, नामकुम समेत अन्य इलाकों में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। कांटाटोली के बिल्डर ग्राउंड में भी ब्राउन शुगर की बिक्री की जानकारी मिली है। यहां चिंटू खान को कथित सरगना बताया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद पार्क, डीआईजी मैदान और अरगोड़ा स्थित निगम पार्क में भी नशे की गतिविधियां बढ़ने की शिकायतें हैं। अरगोड़ा थाना प्रभारी ने कहा- जब तक बड़े तस्कर पकड़े नहीं जाएंगे, नशे की बिक्री नहीं रुकेगी आपके इलाके में लगातार ब्राउन शुगर की बिक्री की खबरें सामने आ रही हैं?
थानेदार : मैं जब से इस थाने में आया हूं, दस से अधिक तस्करों को पकड़ कर जेल भेज चुका हूं। उन पर केस भी किया गया है।
ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ की बिक्री रुक क्यों नहीं रही है?
– जब तक बड़े तस्कर पकड़े नहीं जाएंगे, इसकी बिक्री रुकने वाली नहीं। जो भी पैडलर पकड़े जाते हैं, उनके पास 5 से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर होता है। इनके नेटवर्क को तोड़ना जरूरी है।
कौन लोग हैं, जो इसे बढ़ावा दे रहे हैं?
– बाहर से माल आता है, यहां छोटे पैडलर इसकी सप्लाई करते हैं। जो पीते हैं, वे भी इसकी चेन में जुड़ जाते हैं और सप्लाई करने लगते हैं। कई तस्करों को पकड़ कर पुलिस जेल भेज चुकी है
नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सफलता भी मिली है। कई तस्करों को जेल भेजा गया है। सोमवार को भी गोंदा थाना क्षेत्र से एक पैडलर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। – पारस राणा, सिटी एसपी
10.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रात 10 बजे युवक गिरफ्तार
घर से स्कूटी में ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने निकला था प्रशांत सिंह, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने न सिर्फ उसके मंसूबे को फेल किया, बल्कि प्रशांत को गिरफ्तार कर जेल भेजने में भी सफल रही। यह मामला गोंदा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी मिली है कि रविवार की रात करीब 10:05 बजे छापेमारी और गश्ती के दौरान डैम के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रशांत सिंह, निवासी गांधीनगर फेज-1, ब्लॉक डायमंड, गोंदा, रांची के रूप में हुई। डीएसपी के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के ट्राउजर के बाएं पॉकेट से रबर में लिपटा प्लास्टिक का पैकेट बरामद हुआ, जिसमें ब्राउन शुगर होने की पुष्टि ड्रग टेस्टिंग किट से हुई। डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने बताया कि आरोपी युवक के पास से करीब 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles