वार्ड 18 हिंसा मामला: मुख्य आरोपी हर्ष श्रीवास्तव गिरफ्तार:पिस्टल और कारतूस बरामद; पांच अन्य पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

Date:


गिरिडीह पुलिस को नगर निकाय चुनाव के बाद वार्ड संख्या 18 में हुई हिंसक घटना के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांड संख्या-16/2026 के आरोपी हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसु (22) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 7.65 एमएम का पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और घटना स्थल से एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी ताराटांड थाना क्षेत्र के दूरस्थ इलाके में छिपा हुआ है और बाहर निकलने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर, एसपी के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने ताराटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर बुटबरिया गांव के पास छापेमारी कर हर्ष श्रीवास्तव को धर दबोचा। चार अलग-अलग छापामारी टीमें शामिल थीं यह हिंसक घटना 23 फरवरी 2026 को नगरपालिका चुनाव के बाद वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 18/3 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, आजाद नगर (अनुसूचित जाति टोला), पचंबा से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया था, जिसमें चार अलग-अलग छापामारी टीमें शामिल थीं। इस मामले में पूर्व में भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 25 फरवरी को शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद, अमित विश्वकर्मा, आकाश हाड़ी, मंजीत पासवान और किशोर पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उनके पास से भी एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई थीं। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हर्ष श्रीवास्तव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। नगर थाना कांड संख्या-153/25 में उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जिसमें पोक्सो एक्ट की धारा भी शामिल है। पुलिस फिलहाल आगे की पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp