![]()
चतरा में गुरुवार की रात एक लड़की ने अपने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। लड़की की उसके प्रेमी के संग 29 अप्रैल को सगाई तय हो चुकी थी। लड़की ने अपने मोबाइल से प्रेमी को वीडियो कॉल किया और फंदे से झूल गई। घटना चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित कोबना गांव की है। इधर, लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सगाई तय होने के बाद से प्रेमी उस पर शक कर परेशान कर रहा था। रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया मृतका की पहचान नेहा कुमारी (24) के रूप में की गई है। उसने घर के कमरे में बांस के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। नेहा को उसके छोटे भाई सौरभ पांडेय ने फंदे से झूलता पाया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय के अनुसार, नेहा और गिरिडीह जिले के कैरिहारी, राजधनवार निवासी सोनू कुमार (पिता संतोष तिवारी) के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी और परिवार की सहमति से उनके रिश्ते को शादी तक ले जाने की बात तय हुई थी। 29 अप्रैल को नेहा की सगाई होनी थी। पुलिस को मिला ‘लाइव सुसाइड’ का वीडियो इधर, घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के दौरान नेहा ने सोनू को वीडियो कॉल किया था। सोनू ने मोबाइल स्क्रीन पर नेहा को मरते हुए लाइव देखा। सोनू अक्सर शक के आधार पर नेहा को प्रताड़ित करता था। नेहा के मोबाइल में इस ‘लाइव सुसाइड’ का वीडियो और प्रताड़ना के साक्ष्य मौजूद हैं। मृतका के फोन से आत्महत्या का लाइव वीडियो बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वीडियो में नेहा आरोपी को वीडियो कॉल पर फांसी लगाते दिख रही है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -प्रभात कुमार, थाना प्रभारी, हंटरगंज

