Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा के सिमरिया में मुआवजे की मांग पर चक्का जाम:रात से ही कोयला ढुलाई ठप; सड़क हादसे में हुई थी एक की मौत, एक घायल


चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी गांव में ग्रामीण सड़क हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क पर कोयला वाहनों का चक्का जाम कर दिया गया है। यह आंदोलन कल रात 7 बजे शुरू हुआ था और मंगलवार को भी जारी है। ग्रामीणों ने आम राहगीरों और यात्रियों के लिए रास्ता खुला रखा है, लेकिन कोयला ढोने वाले सभी वाहन रोक दिए गए हैं। यह हादसा 19 अक्टूबर को गोवा पेट्रोल पंप के पास हुआ था। एक तेज रफ्तार कोयला वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें बकचोम्मा गांव के शहबाज की मौके पर ही मौत हो गई थी। डाड़ी गांव के शाहबाज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग मौके पर पहुंचे जेएलकेएम (JLKM) नेता मोहम्मद गुलाम ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से उचित मुआवजा दिया जाए, घायल शाहबाज के इलाज का पूरा खर्च सरकार या प्रबंधन वहन करे और कोयला वाहनों के आवागमन के लिए आबादी वाले क्षेत्रों से दूर एक अलग बाईपास सड़क का निर्माण जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने भी दोटूक ऐलान कर दिया है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक इस मार्ग पर कोयला वाहनों का एक इंच भी परिचालन शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इधर, प्रशासन और पुलिस बल मौके पर नजर बनाए हुए है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles