![]()
शेखपुरा में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा। यह सिविल कोर्ट शेखपुरा के प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी के निर्देश पर शुरू हुआ। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर बैठक हुई। अभियान की रूपरेखा तय हुई इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी मो तनवीर आलम, सहायक निर्देशक जिला बाल संरक्षण श्वेता कौर, अपर पुलिस अधीक्षक, बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष, कवच, जान निर्माण केंद्र और पारा विधिक स्वयं सेवक शामिल थे। बैठक में 30 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा तय हुई। बच्चों को सुरक्षित माहौल देना उद्देश्य जिले के 247 सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थान इसके लिए चुने गए। पहले दिन इस्लामिया उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय केवटी से कार्यक्रम शुरू हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ तनवीर आलम ने बताया, इसका मकसद बच्चों को सुरक्षित माहौल देना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
शेखपुरा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत स्पेशल प्रोग्राम:30 अक्टूबर तक 247 सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम

