Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में 4.95 लाख जाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार:500 के दस बंडल बरामद , मुख्य आरोपी फरार; अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन खंगाल रही पुलिस


मोतिहारी पुलिस ने 4 लाख 95 हजार रुपये के भारतीय जाली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। एसपी स्वर्ण प्रभात को सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते जाली नोट की बड़ी खेप जिले में आने वाली है। इसके बाद तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा स्टेशन के पास वाहन जांच शुरू कर गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध दिखे। पुलिस ने जब उन्हे रोकने की तो एक आरोपी भाग गया, दूसरे को पकड़ लिया गया। उसके झोले से जाली नोट के बंडल मिले। गिरफ्तार तस्कर बंजरिया थाना क्षेत्र का शेख अयनुल है। उसके पास से 500 रुपये के 10 बंडल, कुल 4,95,000 रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस फरार मुख्य तस्कर और इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है। आशंका है कि यह खेप पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles