गया जंक्शन पर 8KG गांजा जब्त, एक तस्कर अरेस्ट:4.10 लाख रुपए कीमत, एक थैले-पिट्ठू बैग से बरामदगी

Date:


गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। विशेष अभियान ‘नारकोश’ के तहत गुरुवार को 8.200 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। रेलवे थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के डी.डी.यू. मंडल के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया और अन्य सहयोगी इकाइयां स्टेशन परिसर में नियमित गश्त कर रही थीं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 बी (दिल्ली छोर) पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। एक थैले और पिट्ठू बैग से बरामदगी तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक थैले और पिट्ठू बैग से कुल 8.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जाकिर हुसैन दिवान (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नेपाल के पर्सा जिले के बिन्दवासिनी गांव, वार्ड संख्या 04, प्रांत मधेश का निवासी है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को राजकीय रेल पुलिस थाना गया को सौंप दिया गया। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 56/26 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 08/20(b)(ii)(B) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी के स्रोत और इसमें शामिल संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि रेल मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ‘ऑपरेशन नारकोश’ जैसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में निगरानी बढ़ा दी गई है, और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। इस गिरफ्तारी को क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Lotus Developers Shares FY26 Outlook with Strong PAT, Revenue, and Pre-Sales Targets

Synopsis: The real estate developer posted robust Q3 FY26...

US-Iran talks end after 'significant progress', mediator says

The indirect negotiations in Geneva are seen as a...

Not Ravindra Jadeja! Virat Kohli reveals his greatest fielder of all time

The world of cricket often finds itself embroiled...

बस पड़ाव 53.85 लाख में नीलाम, मछली मंडी को नहीं मिला खरीदार

सासाराम नगर. नगर निगम ने 12 सैरातों की बंदोबस्ती...
Join Us WhatsApp