![]()
गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड में सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों में 17 साल के जोगेंद्र उरांव और 25 साल के महावीर उरांव शामिल हैं। यह घटना टीटही गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, गांव में करमा पर्व था। करमा डाल काटकर सभी ग्रामीण नाचते-गाते गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जोगेंद्र उरांव तेज रफ्तार बाइक लेकर भीड़ में घुस गया। बाइक ने पैदल चल रहे महावीर को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जोगेंद्र और महावीर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। सूचना मिलने पर बिशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
तेज रफ्तार बाइक भीड़ में घुसी, दो युवकों की मौत:गुमला में करमा डाल लेकर लौट रहे लोगों को रौंदा, बाइक सवार ने भी तोड़ा दम

