Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मेदिनीपुर सेंट्रल बस स्टैंड में आग, 2 बसें जलीं, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग


भास्कर न्यूज | खड़गपुर मेदिनीपुर सेंट्रल बस स्टैंड में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। दो बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। एक बस आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकलकर्मियों ने आग को आसपास खड़ी दूसरी बसों तक फैलने से रोका। बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बस स्टैंड परिसर में खड़ी एक बस में देर रात आग लगी। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। एक के बाद एक दो बसें धू-धू कर जलने लगीं। लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती समय में आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले दो बसें पूरी तरह चपेट में आ गईं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी देर तक प्रयास किया। आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दौरान पास खड़ी एक और बस भी चपेट में आई। उसे पूरी तरह जलने से बचा लिया गया। इस अग्निकांड में कुल तीन बसें प्रभावित हुईं। दो बसें पूरी तरह जलीं। तीसरी बस को आंशिक नुकसान हुआ। घटना के बाद बस स्टैंड की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बस मालिकों और चालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बस स्टैंड में ऐसी घटनाओं को रोकने के क्या इंतजाम हैं। आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कितनी है। फिलहाल आग लगने के कारण साफ नहीं हैं। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह की पुष्टि जांच के बाद होगी। आर्थिक नुकसान का आकलन अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आग कैसे लगी। समय रहते इसे रोका जा सकता था या नहीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles