Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सांप के डंसने से 4 साल की बच्ची की मौत:बांका में ननिहाल में खेल रही थी, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन


बांका में मंगलवार की देर रात सांप के डंसने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना बुटवरिया गांव की है। मृत बच्ची की पहचान रामपुर जमदाहा गांव निवासी अजय कुमार की बेटी सोनम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनम अपने ननिहाल बुटवरिया गांव आई हुई थी। मंगलवार की देर शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसके पैर में डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजन घबरा गए। बच्ची की हालत गंभीर होते देख परिजन बिना देर किए उसे इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने बच्ची की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल में परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद से ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से दुखी हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles