Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में स्कॉर्पियो-ऑटो की जोरदार टक्कर,4 घायल:2 की हालत गंभीर, सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे सभी, रिम्स रेफर


लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में एनएच-39 के पास बोरसीदाग में स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान बैजनाथ महतो (60), शिवनारायण साहू (45), अवध साव (45) और ऑटो चालक नेसार अंसारी (45) के रूप में हुई है। सभी लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के उडुमुडू बारीडीह के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, चारो ऑटो से चंदवा बाजार में सब्जी बेचने आए थे। बाजार में सब्जी बेचने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बोरसीदाग के पास स्कॉर्पियो ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में फंसा चालक, पुलिस और ग्रामीणों ने निकाला दुर्घटना में ऑटो चालक नेसार अंसारी वाहन के अंदर ही फंस गए। उन्हें निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से चालक को ऑटो से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अवध साव और नेसार अंसारी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी बोले- दुर्घटना की जांच की जा रही चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles