Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

DM बोले-'लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं':भू-समाधान पोर्टल, नीलाम पत्र वाद-शस्त्र सत्यापन की समीक्षा, थानों में CCTV लगाने पर जोर


अररिया में कानून-व्यवस्था से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय-सीमा में निपटाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। भू-समाधान और नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक में भू-समाधान पोर्टल पर दर्ज मामलों और नीलाम पत्र वादों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का तेजी से निपटारा करने और निर्धारित समय-सीमा का पालन करने को कहा। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया। उत्पाद और खनन विभाग को निगरानी का निर्देश डीएम ने उत्पाद विभाग को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और नियमों के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, खनन विभाग को खनन गतिविधियों की लगातार निगरानी करने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया। थानों में सीसीटीवी और सत्यापन कार्यों पर जोर बैठक में थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रगति की भी समीक्षा हुई। इसके साथ ही चरित्र सत्यापन और शस्त्र सत्यापन के लंबित मामलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अधिकारी बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी और संबंधित प्रखंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अररिया और फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सिविल सर्जन, जिला खनन पदाधिकारी और उत्पाद अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों को गंभीरता से निभाने का निर्देश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles