Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में पंचायत सचिव 9 हजार रुपए घूस लेते अरेस्ट:सड़क निर्माण की बकाया राशि देने के बदले मांगी थी रिश्वत, ACB ने की कार्रवाई


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग की टीम ने बुधवार को केरेडारी प्रखंड की कराली पंचायत के सचिव तालेश्वर राम को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने सड़क निर्माण की बकाया राशि का भुगतान करने के बदले रिश्वत मांगी थी। एसीबी के एसपी आरिफ एकराम ने बताया कि केरेडारी प्रखंड के केमो गांव निवासी दिगंबर पांडेय (78) ने 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत कालीकरण पीसीसी सड़क से देवी मंडप तक पीसीसी पथ बनवाया था। इस काम के लिए कुल 3 लाख 38 हजार रुपए मंजूर हुए थे। निर्माण कार्य के लिए अब तक करीब 2 लाख 84 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। बाकी राशि के भुगतान के लिए दिगंबर पंचायत सचिव तालेश्वर राम के संपर्क में थे। आरोप है कि तालेश्वर राम ने बकाया राशि देने के बदले उनसे 9 हजार रुपए मांगे। दिगंबर ने इसकी शिकायत एसीबी हजारीबाग से की। शिकायत के बाद एसीबी ने जांच की और रिश्वत मांगने के आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन में आरोप सही पाए गए। इसके बाद 27 अक्टूबर को एसीबी थाना कांड संख्या 11/2026 दर्ज किया गया। कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम बनाई गई। बुधवार को दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में टीम ने तालेश्वर राम को 9 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles