![]()
समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में छठ पूजा के बेहतर आयोजन को लेकर विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने छठ घाटों से जुड़ी समस्याएं साझा कीं और व्यवस्थाओं के त्वरित समाधान का आग्रह किया। बैठक में बड़ा तालाब, मधुकम तालाब, बटन तालाब, कांके डैम, राज भवन तालाब, अरगोड़ा तालाब, गंगानगर तालाब, पीएचडी तालाब, हुंडरू तालाब और ठाकुरगांव सहित कई घाटों से जुड़े मुद्दे सामने रखे गए। उपायुक्त ने कहा कि छठ को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं और समन्वय के साथ कार्य कराया जा रहा है। मुलाकात के दौरान समितियों ने उपायुक्त को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया। मौके पर राजीव रंजन मिश्रा, अनिल गुप्ता, पप्पू वर्मा, अखिलेश राय, रोशन राम, सबलू मुंडा, भुनेश्वर साहू समेत अन्य पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
