जावा महुआ जब्त कर किया गया नष्ट

Date:

लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

सिमडेगा. जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. गुरुवार को सदर थाना व उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान थाना क्षेत्र के सायपुर गांव में छापेमारी कर करीब 2000 किलोग्राम अवैध जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी. छापेमारी टीम जब सांयपुर पहुंची, तो वहां बड़े पैमाने पर महुआ से अवैध शराब निर्माण की तैयारी चल रही थी. पुलिस टीम को देखते ही धंधे में संलिप्त लोग फरार हो गये. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे जब्त कर नष्ट किया गया. अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने आमलोगों से भी अपील की कि अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस या उत्पाद विभाग को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

The post जावा महुआ जब्त कर किया गया नष्ट appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की अनोखी पहल, अब बच्चे सिखाएंगे बड़ों को ट्रैफिक के नियम

भास्कर न्यूज|गुमला जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश...

Escorts Kubota Stock Forms Double-Bottom pattern; Check the charts

Synopsis: Escorts Kubota Ltd has formed a double-bottom pattern...

Majithia, Khaira question police encounter of Ranjit, accused of killing 2 cops

3 min readGurdaspurFeb 27, 2026 08:13 AM IST Shiromani Akali...
Join Us WhatsApp