Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

बोलबा. प्रखंड के सरसलोंगरी के समीप वन विभाग ने लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. वनकर्मी अविनाश बीसी व कुलदीप बड़ा ने बताया कि वन क्षेत्र पदाधिकारी शंभू शरण चौधरी के निर्देश पर गश्ती अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान बिना नंबर प्लेट का एक ट्रैक्टर लकड़ी लाद कर जाते हुए पकड़ा गया. टीम को देखते चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. बाद में दूसरे चालक की सहायता से ट्रैक्टर को जिला मुख्यालय लाकर जब्त कर लिया गया और मामला दर्ज किया गया. वाहन मालिक कमल नाग ने बताया कि महुआ का पेड़ वज्रपात से सूख गया था, जिसे अपनी रैयती जमीन से जलावन के लिए घर लाया जा रहा था. ग्राम सभा से अनुमति भी ली गयी थी. लेकिन वन विभाग ने कागजात देखे बिना वाहन जब्त कर लिया. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

दीदियों ने बीडीओ को भेंट किया हर्बल गुलाल

जलडेगा. जेएसएलपीएस की दीदियों ने होली पर्व के लिए हर्बल गुलाल का निर्माण किया गया है, जिसमें गेंदा का फुल, पालक साग, पलाश के फूल, हल्दी आदि का प्रयोग कर हर्बल गुलाल बनाया गया है, जो किसी प्रकार से त्वचा या शरीर को नुकसान नहीं पहुंचायेगा. गुरुवार को जेएसएलपीएस की टीम प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार से मिल कर बनाये गये हर्बल रंगों की गुणवत्ता से अवगत कराया तथा हर्बल रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. डॉ प्रवीण कुमार के द्वारा भी जेएसएलपीएस से सभी सदस्यों को रंग लगाया गया और होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी. जेएसएलपीएस के सदस्यों ने बताया कि यह हर्बल रंग जलडेगा प्रखंड कार्यालय में और जलडेगा दुर्गा मंदिर के पास भी आमलोगों के लिए उपलब्ध होगा. जलडेगा के लोगों से आग्रह किया गया कि हर्बल रंग का प्रयोग करें, ताकि दीदियों का हाथ मजबूत हो.

The post लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles