Thursday, October 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में पीट-पीटकर किशोर की हत्या:पिता ने गांव के 2 लोगों पर लगाया आरोप, ATM से पैसे निकालकर घर लौट रहा था


भोजपुर में एक किशोर की हत्या कर दी गई। शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। जीभ बाहर निकला हुआ था। परिजन ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पहचान दुर्गपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू के पुत्र मोहित राज(15) के तौर पर हुई है। आठवीं क्लास का छात्र था। घटना तरारी थाना क्षेत्र की है। मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे करथ गांव स्थित एटीएम में पैसा निकालने गया था। एटीएम से उसने छह हजार की निकासी की। इसके बाद वापस घर लौट रहा था। गांव के ही दो युवकों ने उसे पैसा निकालते हुए देख लिया और उसका पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन बुधवार खोजबीन के दौरान बिरहर करहा के पास से उसका शव बरामद हुआ। आशंका है कि पैसे के लालच में गांव के ही रहने वाले अशोक ने अपने दोस्त के साथ पीट-पीटकर उसे मार डाला। गांव में किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। छानबीन में जुटी पुलिस शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। तरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार चौरसिया ने बताया की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अभी परिजन की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। घर में मचा कोहराम मृत किशोर तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां मानती देवी, भाई रोहित कुमार और बहन डौली कुमारी है। घटना के बाद घर में हाहाकार मच गया। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles