Thursday, October 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छठ घाटों की तैयारी के लिए DM को लेटर:बेतिया में पंचायतवार सूची, सफाई, मरम्मत और रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग


बेतिया जिले के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है। विधायक ने गुरुवार को जारी पत्र में छठ पूजा से पूर्व सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाटों पर पहुंचते विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चनपटिया नगर पंचायत, चनपटिया प्रखंड की सभी 24 पंचायतों तथा मझौलिया प्रखंड की 11 पंचायतों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से सभी छठ घाटों की पंचायतवार सूची तैयार कराने तथा घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत, समतलीकरण, जल की समुचित व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए – विधायक साथ ही, प्रत्येक पंचायत एवं चनपटिया नगर पंचायत में छठ घाटों की व्यवस्था के लिए जिम्मेदार पदाधिकारी या कर्मचारी नामित करने पर भी जोर दिया है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे कराने तथा प्रत्येक घाट पर की गई तैयारियों की प्रगति और कार्य पूर्ण होने से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता

अभिषेक रंजन ने कहा कि छठ पूजा बिहार की सांस्कृतिक पहचान और जनआस्था का प्रमुख पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles