![]()
भोजपुर में गुरुवार रात ट्रक ने सड़क किनारे 2 बच्चियों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। मौके पर तब तक पुलिस भी पहुंच गई और चालक-खलासी को गिरफ्तार किया। ट्रक भी जब्त कर लिया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे तक सड़क जाम रखा। जख्मी बच्ची अनुष्का कुमारी की चचेरी दादी रामवती देवी ने बताया कि दोनों बिस्किट खरीदने के लिए दुकान जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। रोहिणी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पोती अनुष्का कुमारी जख्मी हो गई। घटना सकड्डी-नासरीगंज मार्ग चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव की है। पुलिस के आने के बाद जाम हटा मृत बच्ची चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव निवासी कुंदन नट की 9 वर्षीय बेटी रोहिणी कुमारी है। जबकि जख्मी बच्ची उसी गांव के निवासी इंदल नट की 6 वर्षीया बेटी अनुष्का कुमारी है। स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कोसीहान गांव में सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सड़क जाम की सूचना पर चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया।
दो भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर थी मृतका मृत बच्ची अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां काजल देवी, एक बहन अंजली कुमारी और एक भाई आशीष कुमार है। घटना के बाद मृत बच्ची की मां काजल देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ट्रक ने 2 बच्चियों को रौंदा, 1 की मौत:दोनों बिस्किट लाने घर से निकली थीं, आक्रोशित लोगों ने 3 घंटे तक रोड किया जाम
Date:




