न्यूटाउन के गौरंगा नगर बाजार में अगलगी, आधी रात को फटा सिलेंडर

Date:

Fire in Kolkata: कोलकाता: न्यूटाउन के गौरंगा नगर बाजार में आधी रात को भीषण आग लग गई. इस हादसे मेंकम से कम 14-15 दुकानें एक के बाद एक जलकर राख हो गईं. आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भागने लगे. दुकानदार बार-बार यही कहते सुनाई दिए- पानी की गाड़ी (दमकल विभाग की गाड़ी) कहां है. अभी तक नहीं आई है. अगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुँचीं. रात भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था.

दुकानदार लगा रहे मदद की गुहार

जानकारी के अनुसार बागजेला नहर के किनारे स्थित गौरंगा नगर बाजार, राजारहाट-न्यूटाउन के निकटवर्ती क्षेत्र के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है. हर सुबह यहाँ भीड़ जमा होती है और बाजार लगता है. इसी भीड़भाड़ वाले इलाके में भीषण आग लग गई. शुरुआत में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. इस शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया. इसके बाद आग और भी भयंकर हो गई. फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. दुकानदार अपनी दुकानों को जले देख फूट-फूट कर रो रहे हैं. वे मदद की गुहार लगा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक ने दिया सहायता का आश्वासन

राजारहाट-न्यूटाउन के विधायक तापस चटर्जी आग लगने की सूचना मिलते ही आधी रात को घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने प्रभावित व्यापारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है. तृणमूल विधायक ने कहा- हर चीज की जांच होनी चाहिए. बीडीओ को मामले की जानकारी दे दी गई है. मैंने पुलिस को पंचायत प्रधान को यह बताने के लिए भी कहा है कि कितनी दुकानें जल गई हैं. फिलहाल दमकलकर्मी आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने में जुटे हैं.

Also Read: बंगाल के स्कूलों में CISF के ठहराव से शिक्षा मंत्री नाराज, बोले- पाठशाला को धर्मशाला बना दिया

The post न्यूटाउन के गौरंगा नगर बाजार में अगलगी, आधी रात को फटा सिलेंडर appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

How KRA Charge Reduction Is Set to Pressure Revenue and Margins

Synopsis: NSDL and CDSL are in focus after their...

बिहार के एक फैसले ने बंगाल में छेड़ी बहस, मांसाहार पर तृणमूल ने फिर भाजपा को घेरा

मुख्य बातेंदेशव्यापी प्रतिबंध का एजेंडामांस-मछली नहीं बेचने देंगेबंगालियों के...

How AI is supercharging Russia’s online disinformation campaigns

Unlike traditional Russian propaganda outlets like media companies RT...
Join Us WhatsApp