Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में पेट्रोल टैंकर से 3773 लीटर शराब बरामद:कोडरमा घाटी से लाई जा रही थी खेप, समस्तीपुर में 416 कार्टन की डिलीवरी देनी थी


भागलपुर में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पेट्रोल टैंकर को रोकने की कोशिश की गई, पर उसने गाड़ी नहीं रोकी। ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। सड़क पर जाम लगा था, इसलिए वो भाग नहीं पाया। विक्रमशिपा टीओपी के पास फिर से घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। टैंकर से पेट्रोल की गंध नहीं आने पर जवानों को शक हुआ। इसके बाद वाहन को थाने पर लाया गया। टैंकर खोलने पर 416 कार्टन (3773 लीटर) विदेशी शराब बरादम हुई। पुलिस ने मौके से मो. इरफान (25) और मो. जावेद (23) को गिरफ्तार किया गया। दोनों मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस जांच में पता चला कि शराब की खेप झारखंड के कोडरमा घाटी से लाई जा रही थी और समस्तीपुर के दलसिंहसराय में डिलीवनी देनी थी।
पहले भी शराब तस्करी मामले में पकड़े जा चुके हैं गिरफ्तार मो. जावेद हाल ही में दिल्ली के तिहाड़ जेल से आर्म्स एक्ट मामले में जमानत पर बाहर आया था। दोनों पहले भी शराब तस्करी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। 2021 में बांका और बाद में गोपालगंज में भी इनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर, होली से पहले शराब की डिमांड बढ़ने के साथ तस्कर फिल्मी अंदाज में तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। उत्पादन निरीक्षक मनोज ने बताया कि यदि तस्कर चाल बदल रहे हैं तो पुलिस भी सख्ती और तकनीकी जांच के सहारे लगातार कार्रवाई कर रही है। शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने चेकिंग अभियान और तेज कर दिया है।

भागलपुर में पिछले 25 दिनों की बड़ी कार्रवाई

कहलगांव: पिकअप वैन में तहखाना बनाकर लाई जा रही अवैध शराब को उत्पाद विभाग ने जब्त किया। नवगछिया: ट्रक से लगभग 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। बाइपास पर पुलिस ने करीब 20 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की। बरारी पेट्रोल टैंकर से 3773 लीटर शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles