
Jharkhand Muncipal Election Result 2026, रांची : रांची नगर निगम में मतगणना के बीच मेयर पद के चुनाव में तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो ने बड़ी बढ़त बना ली है. दूसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमा खलखो चल रही हैं. जानकारी के मुताबिक रोशनी खलखो लगातार अपनी बढ़त मजबूत कर रही हैं. इधर, वार्ड स्तर पर भी नतीजे सामने आ चुके हैं. वार्ड संख्या 2 से सबिता कच्छप ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं अभी भी कई मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है और लगातार परिणाम घोषित किये जा रहे हैं.
किरण खलखो की शानदार जीत
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 8 में पार्षद पद के लिए किरण खलखो ने शानदार जीत हासिल की है. मतगणना के नतीजों के अनुसार किरण खलखो को 2,059 वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रियंका सिंह को 1,445 वोट प्राप्त हुए. तीसरे स्थान पर सोनम कुमारी रहीं, जिन्हें 1,141 वोट मिले.
Also Read: देवघर नगर निगम: 11 हजार के पार पहुंचीं रीता चौरसिया, झामुमो उम्मीदवार दे रहे हैं कड़ी टक्कर




