![]()
भास्कर न्यूज| दुमका दुमका नगर निकाय चुनाव में अभिषेक चौरसिया ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। उन्हें कुल 6781 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार झा को 6114 वोट मिले। महज 667 वोटों के मामूली अंतर से अभिषेक ने यह जीत हासिल की।तीसरे स्थान पर भाजपा समर्थित अमिता रक्षित रहीं, जिन्हें 4925 वोट मिले। युवा अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने अपनी जीत के ठीक बाद बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा, “मेरी पहली प्राथमिकता एक साल के अंदर चुनावी घोषणा पत्र को जमीन पर उतारना होगा।”अभिषेक ने इस जीत को शहरवासियों की जीत बताते हुए जोर दिया कि भ्रष्टाचार के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा, “शहर की गलियों और वार्डों में पानी की कमी या साफ-सफाई की समस्या अब नहीं रहेगी। मेरा घर और कार्यालय हमेशा जनता के लिए खुले रहेंगे।”पिछले 10 वर्षों से वार्ड पार्षद के रूप में शहर की समस्याओं को करीब से देखने वाले अभिषेक ने विश्वास जताया कि इन चुनौतियों को दूर करना उनके लिए आसान होगा। 21 वार्डों के लिए निर्वाचित सदस्य वार्ड-1: उर्मिला शर्मा वार्ड-2: रेवती देवार्ड-3: कुसुम कुमारी वार्ड-4: संजीव कुमार यादव।,वार्ड-5: मधु देवी वार्ड-6: निशा परवीन,वार्ड-7: दीपा दास, वार्ड-8: महेश राम, वार्ड-9: इन्दु देवी वार्ड-10: कन्हाई साह वार्ड-11: राजकुमारी देवी,वार्ड-12: सपन साह,वार्ड-13: जुही कुमारी,वार्ड-14: विकास ठाकुर,वार्ड-15: सिमा देवी,वार्ड-16: राज कुमार मोदी,वार्ड-17: अरबी खातून,वार्ड-18: नागेंद्र साह,वार्ड-19: नेहा गुप्ता,वार्ड-20: मनोज सिंह,वार्ड-21: सोनी हेंब्रम ने जीत हासिल की हैं ।
दुमका नगर निकाय चुनाव में अभिषेक चौरसिया अध्यक्ष बने, 667 वोटों से जीत
Date:




