Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

संगठनों को सहायता अनुदान राशि दी गई

मगनपुर | किसानों की सामूहिक शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसान उत्पादक संगठनों को सहायता अनुदान राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को 11,49,000 रुपए प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसानों को बाजार, संसाधन और उचित मूल्य उपलब्ध कराने का मार्ग सशक्त होता है। दौरान कई किसानों ने गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को मिली प्रोत्साहन राशि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और इसे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। यह अनुदान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि किसानों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत पहल है। कार्यक्रम में कृषि सचिव भोर सिंह यादव, जीएम नाबार्ड आर. एस. भगवानी, डीजीएम एसएलबीसी, सिद्धकोफेड के सचिव राकेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर कंपनी के एमडी नव कुमार महतो, सुरेंद्र महतो, ब्रज किशोर महतो, अनिल महतो, मनोज महतो, टेकलाल महतो, सर्वेश्वर महतो, विजय रजवाड़, गोपेश्वर महतो, नरेश महतो, मनोज मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles