Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सदर प्रखंड उत्क्रमित विद्यालय के 53 छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर:राजगीर, नालंदा और पावापुरी जायेंगे, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों की जानकारी प्राप्त करेंगे


बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बाभन टोल परना से 53 छात्र-छात्राओं का एक दल मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। यह भ्रमण मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। यह दल राजगीर, नालंदा विश्वविद्यालय और पावापुरी सहित राज्य के अन्य प्रमुख ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का अध्ययन करेगा। यात्रा को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया, क्योंकि कई विद्यार्थी पहली बार अपने जिले से बाहर शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया परिभ्रमण दल की बस को स्थानीय समाजसेवियों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, शिक्षकों और प्रधानाध्यापक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने, सुरक्षा नियमों का पालन करने और भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को समझने की सलाह दी। प्रधानाध्यापक विनीत कुमार ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन करने से बच्चों को नई जानकारियां मिलती हैं, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता और समझ का विस्तार होता है। ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर उन्होंने यह भी जोड़ा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि यह भ्रमण छात्रों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगा और उन्हें राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर प्रदान करेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles