बांका के बनगांव में सीताराम विवाह महोत्सव:सुदामा चरित्र और विवाह लीला से श्रद्धालु भावुक, भव्य राम बारात निकली

Date:


बांका के रजौन प्रखंड स्थित शुक्रवार की रात श्रीमन्नारायण धाम बनगांव में नौ दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तिमय वातावरण में धार्मिक लीलाओं का भव्य मंचन हुआ। शुक्रवार देर रात तक चले सुदामा चरित्र और सीताराम विवाह संवाद की मनोहारी लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वृंदावन से आई एक संस्था ने सुदामा चरित्र का प्रभावशाली मंचन किया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निष्काम मित्रता को दर्शाया गया। झांकी और संवादों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सच्ची मित्रता हर परिस्थिति में साथ निभाने से पहचानी जाती है। इस प्रस्तुति को देखकर दर्शक भावुक हो उठे। सीताराम विवाह लीला का भी मंचन हुआ महोत्सव के दौरान सीताराम विवाह लीला का भी मंचन हुआ। सीता स्वयंवर के लिए सुसज्जित मंच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कथा के अनुसार, जब अन्य राजा शिव धनुष उठाने में असफल रहे, तब भगवान श्रीराम ने सहज भाव से धनुष तोड़ दिया। इसके बाद सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई, जिससे पूरा परिसर जयघोष से गूंज उठा। धनुष यज्ञ लीला में कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भव्य राम बारात भी निकाली गई शुक्रवार की रात को एक भव्य राम बारात भी निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त थिरकते हुए चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली इस बारात को देखने के लिए देर रात तक सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सीताराम विवाह महोत्सव और मेले में भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। मुख्य आयोजक डॉक्टर महेशानंद महाराज ने बताया कि श्री सीताराम विवाह महोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजक समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

4014 complaints await justice, who will hear the call… State Women’s Commission has been without a chairperson or members for 6 years

Hindi NewsLocalJharkhandRanchi4014 Complaints Await Justice, Who Will Hear The...

Trump says US does not need UK’s aircraft carriers for Iran war | Military News

United States President Donald Trump has posted on social...
Join Us WhatsApp