Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में हाथियों ने फसल-घरों को नुकसान पहुंचाया:ताराटांड़ और टीटहीया में ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को सूचना दी

जमुई में हाथियों ने फसल-घरों को नुकसान पहुंचाया:ताराटांड़ और टीटहीया में ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को सूचना दी
जमुई जिले की हरनी पंचायत के जंगली इलाके में पिछले तीन-चार दिनों से जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। ताजा घटना ताराटांड़ और टीटहीया गांवों की है, जहां हाथियों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया और भारी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड गेहूं के खेतों में घुस गया और फसलों को रौंद डाला, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। इसके अतिरिक्त, कुछ घरों और मड़ईयों को भी नुकसान पहुंचा है। ताराटांड़ गांव में एक घर की खिड़की और दरवाजा तोड़ने की सूचना मिली है। देखें, हाथी के आतंक की तस्वीरें… रात में हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीण दहशत में हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वन विभाग से हाथी को दूर खदेड़ने का आग्रह ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर खदेड़ने का आग्रह किया है, ताकि जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बड़े पदाधिकारियों और वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles