गोली लगने से 10 साल का बच्चा घायल, आरोपी अरेस्ट:दरभंगा के दुर्गा मंदिर परिसर में की थी हर्ष फायरिंग; मासूम अस्पताल में भर्ती

Date:


दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के उछटी गांव में उपनयन संस्कार के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में 10 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 26 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे की है। उछटी निवासी मुकेश कुमार (40) के बेटे राहुल कुमार (10) का उपनयन संस्कार समारोह चल रहा था। इसी क्रम में परिवार के लोग पूजा-अर्चना के लिए उछटी दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अमित कुमार झा (पिता– इन्द्रमोहन झा) अपने साथ अवैध देसी पिस्तौल लेकर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। परिजनों के अनुसार मना करने के बावजूद आरोपी ने दो राउंड फायरिंग कर दी। तीसरी गोली जमीन से टकराकर उछली और राहुल कुमार के सिर के बाएं हिस्से में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल बच्चे को इलाज के लिए बिरौल के अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोप यह भी है कि फायरिंग के बाद आरोपी ने अवैध पिस्तौल मुकुंद झा (पिता– स्व. तेजनारायण झा, निवासी उछटी) को सौंप दी और दोनों वहां से फरार हो गए। मुकेश कुमार ने बिरौल थाना में आवेदन देकर अमित कुमार झा और मुकुंद झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर्ष फायरिंग की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं और इस पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। अमीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दूसरे की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है। दूसरी घटना बिरौल थाना क्षेत्र में 19 साल की युवती से छेड़खानी के आरोप में बदमाश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी इलाज के दौरान पुलिस निगरानी से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास के लोगों ने लड़की को बचाया था 26 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे थाना क्षेत्र की एक 19 साल की युवती टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि डूमरी वार्ड संख्या-2 निवासी बिंदु पासवान का 33 साल का बेटा मणिकांत पासवान घात लगाकर बैठा था और उसने युवती के साथ जबरन छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी इज्जत बचाई। घटना की सूचना मिलने पर बिरौल थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिकी दर्ज की और कार्रवाई करते हुए आरोपी मणिकांत पासवान को गिरफ्तार कर थाना सिरिस्ता में रखा। इसी बीच, 26 फरवरी को ही कमान पत्र संख्या 162669 के तहत चौकीदार अरुण मंडल, राजाबाबू पासवान और रामनारायण पासवान को आरोपी की निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। निगरानी के दौरान आरोपी ने सिर दर्द की शिकायत की। ओडी पदाधिकारी बसंत कुमार तिवारी के निर्देश पर गश्ती पदाधिकारी दारोगा अरविंद सिंह के साथ उसे अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद आरोपी अस्पताल के वार्ड में पुलिस निगरानी में सोया हुआ था। इसी दौरान निगरानी में तैनात कर्मियों को झपकी आ गई और मौका पाकर मणिकांत पासवान अस्पताल से फरार हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। चौकीदार अरुण मंडल की ओर से आवेदन देकर फरार आरोपी के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिया है।न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dhanbad News: होली में मायके गयी थी महिला पुलिसकर्मी, बंद घर से लाखों की चोरी

Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर सेक्टर-03,...

4014 complaints await justice, who will hear the call… State Women’s Commission has been without a chairperson or members for 6 years

Hindi NewsLocalJharkhandRanchi4014 Complaints Await Justice, Who Will Hear The...
Join Us WhatsApp