Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में महिला अपार्टमेंट की छत से कूदी, मौत:घटना के पीछे पति से विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी


धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित प्रगति वाटिका अपार्टमेंट में शनिवार को एक महिला ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। छत तीसरी मंजिल पर है। 35 वर्षीय मृतका की पहचान डॉ. लक्ष्मण सिंह की पत्नी ममता सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने अचानक अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles