![]()
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस से जुड़े संगठन NSUI ने बड़ी जीत हासिल की है। शनिवार ( 28 फरवरी) को आए नतीजों में NSUI के शांतनु शेखर ने अध्यक्ष और खुशी कुमारी ने महासचिव के पद पर कब्जा जमाया है। निर्दलीय उम्मीदवार सिफत फैज अपाध्यक्ष चुनी गई है। जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अभिषेक कुमार ने सयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की है। शांतनु शेखर ने छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1496 वोटों से हराया। शांतनु को 2896, जबकि प्रिंस को 1400 वोट मिले। पहले राउंड की काउंटिंग से ही शांतनु लगातार बढ़त बनाए हुए थे। सिफत फैज ने छात्र जदयू के आयुष हर्ष को 65 वोटों से हरा दिया। सिफत को 1571, जबकि आयुष को 1503 वोट मिले। खुशी ने छात्र राजद के प्रत्यूष राज को हराया है। खुशी को 2164, जबकि प्रत्यूष को 1611 वोट मिले। अभिषेक कुमार ने एनएसयूआई के एमडी मोनावर आजम को 392 वोटों से हराया है। अभिषेक को 2143, जबकि मोनावार को 1751 वोट मिले। चुनाव परिणाम को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘PUSU में NSUI की प्रचंड जीत NEET छात्रा को न्याय दिलाने की जिद का प्रतिफल है!’ तेजप्रताप के रिंकल यादव ने देर रात किया हंगामा प्रेसिडेंट पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने काउंटिंग के दौरान देर रात हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने रिंकल यादव को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाला दिया। रिंकल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि काउंटिंग में पारदर्शिता नहीं बरती गई। शाम 5 बजे तक हुए मतदान में 37.84% वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान पटना साइंस कॉलेज में गोली चली। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। फायरिंग किसने की इसे लेकर जांच चल रही है। रिंकल यादव को टांगकर थाने लाई गई थी पुलिस इससे पहले पटना कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए खड़े तेजप्रताप के कैंडिडेट रिंकल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने पीरबहोर थाने के बाहर हंगामा किया। पुलिस रिंकल को VC ऑफिस लेकर जा रही थी। इस दौरान छात्र नारेबाजी करने लगे। PU मुर्दाबाद और वॉइस चांसलर मुर्दाबाद के नारे लगे। छात्र इस दौरान VC ऑफिस के गेट के सामने लेट गए। पुलिस रिंकल यादव को टांगकर थाने ले लाई। इस दौरान रिंकल को उठाकर गाड़ी में बैठाया गया। उन्होंने पैर गाड़ी से बाहर निकाल लिए, पुलिस ने पैर अंदर किए और थाने लाई। स्टूडेंट्स और पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई। इसको लेकर कैंपस में तनाव की स्थिति भी बनी गई थी। छात्रों का आरोप है- नॉमिनेशन के वक्त पेपर पर रिंकल यादव का नाम था, लेकिन चुनाव के दौरान बैलेट पेपर में रिंकल कुमार है। वो छात्र नेता है, पिछले 5 साल से इस यूनिवर्सिटी में संघर्ष कर रहा है। अब रिंकल यादव की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बीएन कॉलेज में बिना ID कार्ड वोटिंग से रोका बीएन कॉलेज में जिन छात्रों के पास ID कार्ड नहीं था, उन्हें वोट डालने से रोका गया था। जिससे वो नाराज दिखें। छात्र रौनक ने कहा, ‘कई बार अप्लाई करने के बाद ही कई छात्रों को ID कार्ड नहीं मिला। हमारे पास एडमिशन की ओरिजिनल स्लिप है, इसके बावजूद वोट डालने से रोका गया।’ PU छात्र संघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के 5 पद के लिए 41 और काउंसलर के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार, महासचिव के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 6 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में थे। छात्र दोपहर 2:30 तक वोटिंग हुई। जिसको लेकर कॉलेजों में पुलिस की तैनाती की गई थी। वोटिंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… 2025 में 19600 मतदाता सूची में शामिल थे। इस लिस्ट में सबसे अधिक पटना वीमेंस कॉलेज में 4657 मतदाता हैं।
PU चुनाव-NSUI के शांतनु शेखर बने अध्यक्ष, खुशी कुमारी महासचिव:सिफत फैज बनी उपाध्यक्ष; संयुक्त सचिव के पद पर ABVP के अभिषेक कुमार का कब्जा
Date:




