Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह के भलुआ पुल के पास ज्वेलर से लूट:3.5 लाख नकद और 30 ग्राम सोना लूटा, पिस्टल दिखाकर वारदात को दिया अंजाम


गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में एक जेवर व्यवसायी से साढ़े तीन लाख रुपए नकद, करीब 30 ग्राम सोना और तीन जोड़ी चांदी की पायल लूट ली गई। घटना भरकट्टा ओपी थाना क्षेत्र के भलुआ पुल के पास हुई। जानकारी के मुताबिक केंदुवाडीह निवासी शंकर स्वर्णकार सरिया स्थित अपनी आभूषण दुकान बंद कर रोज की तरह बाइक से घर लौट रहे थे। वे प्रतिदिन की तरह दुकान की नकदी और कुछ जेवर अपने साथ लेकर चल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक को जबरन रोक लिया। सुनसान स्थान का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने पिस्टल तान दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 3.50 लाख नकद, सोना और पायल छीनी अपराधियों ने शंकर स्वर्णकार से 3 लाख 50 हजार रुपए नकद, लगभग 30 ग्राम सोना और तीन जोड़ी चांदी की पायल छीन ली। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई। बदमाश बाइक से आए थे। लूट के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम इस मार्ग पर पुलिस गश्ती की कमी रहती है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। पीड़ित व्यवसायी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शुरू की छानबीन सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित से विस्तृत पूछताछ कर अपराधियों के हुलिये की जानकारी जुटाई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी जारी है। ओपी प्रभारी ने बताया कि लूट की घटना की सूचना दर्ज कर ली गई है और जल्द ही इस छिनतई कांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर अपराधियों तक जल्द पहुंचा जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles