Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में चोरी के सवा करोड़ के गारमेंट्स बरामद:झारखंड-बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; ट्रांसपोर्ट चोर गिरोह का भंडाफोड़, चालक फरार


देवघर के पाथरोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रांसपोर्ट चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पाथरोल और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब सवा करोड़ रुपये मूल्य के गारमेंट्स और अन्य सामान बरामद किए हैं। हालांकि, इस मामले में शामिल ट्रक चालक और अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। यह मामला लगभग 20 दिन पहले का है, जब गुरुग्राम स्थित बराल लॉजिस्टिक से पश्चिम बंगाल के लिए गारमेंट्स और अन्य सामग्री से भरा एक ट्रक रवाना हुआ था। रास्ते में ही पूरा माल गायब हो गया था, जिसके बाद पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर मंगलवार को पाथरोल थाना क्षेत्र के कोल्होड़ गांव स्थित हमीद अंसारी के मकान में संयुक्त छापेमारी की गई। इस छापेमारी में पुलिस ने चोरी की पूरी खेप बरामद कर ली। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है। बराल लॉजिस्टिक के संचालक खिमराज बराल ने बताया कि 30 मई को झारखंड के बरही निवासी चालक पवन यादव ट्रक लेकर गुरुग्राम से निकला था। आरोप है कि उसने बरकट्ठा निवासी जावेद अंसारी के साथ मिलकर रास्ते में माल को दूसरे ट्रक में स्थानांतरित कर दिया और फरार हो गया। जावेद अंसारी ने चोरी का सामान पाथरोल के कोल्होड़ गांव स्थित एक मकान में उतारा और खाली ट्रक को दुर्गापुर में सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने चोरी की पूरी खेप बरामद कर ली है। फिलहाल, दोनों फरार चालकों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह मालवाहक ट्रकों से सामान की हेराफेरी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles