भागलपुर के सुल्तानगंज में स्मैक तस्कर गिरफ्तार:5 ग्राम स्मैक जब्त, 7 बाइक-कैश भी बरामद

Date:


भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से लगभग 5 ग्राम स्मैक, सात मोटरसाइकिलें और 9,450 रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए सघन गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 फरवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अब्जूगंज इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री हो रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में और विधि-व्यवस्था डीएसपी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए अब्दुगंज चौक के पास छापेमारी की। 17 पुड़िया स्मैक जब्त हुआ छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्टेशन रोड, कलाली गली, वार्ड संख्या-15, सुल्तानगंज, भागलपुर निवासी अमित कुमार झा को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से 17 पुड़िया स्मैक (कुल वजन करीब 5 ग्राम), दो डिजिटल वेट मशीन, सात पीस पैरासिटामोल, एल्यूमिनियम फॉयल और सात मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि भागलपुर पुलिस नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp